नगर सुधार ट्रस्ट में जनसेवाएं आज भी मैन्युअल, जनता हो रही परेशान

भास्कर न्यूज | जालंधर राज्य सरकार के अलग-अलग विभाग सेवा केंद्र बनाकर जनता को ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध करवा रहे हैं। इस बीच जालंधर के नगर सुधार ट्रस्ट की सारी सेवाएं पारंपरिक तरीके से मैन्युअल ही हैं। घर बैठे जालंधर नगर सुधार ट्रस्ट को ऑनलाइन न तो कोई फीस जमा की जा सकती है और न ही किसी घर-दुकान का नक्शा पास कराया जा सकता है। लोगों को हर काम के लिए जालंधर नगर सुधार ट्रस्ट के स्काईलार्क चौक स्थित दफ्तर में ही जाना पड़ता है। मंगलवार को सूर्या एनक्लेव वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने कहा कि जिस प्रकार सभी विभागों को सरकार ने ई-गवर्नेस योजना में शामिल किया है, उसी प्रकार नगर सुधार ट्रस्ट को भी शामिल किया जाए। मंगलवार को सोसायटी के प्रधान राजीव धमीजा ने कहा कि नगर सुधार ट्रस्ट को नॉन कंस्ट्रक्शन चार्जेज व सेवा शुल्क से कमाई होती है। बदले में जनता की सेवाओं का विस्तार होना चाहिए। पहले नगर सुधार ट्रस्ट के दफ्तर में सुविधा केंद्र होता था। इसे बंद कर दिया गया था। सरकार इसे दोबारा चालू करे। ट्रस्ट की सेवाएं वैकल्पिक तौर पर डीसी दफ्तर व बाकी जगह पर संचालित सेवा केंद्रों में भी ऑनलाइन आरंभ की जा सकती है। दूसरी तरफ सोसायटी के चेयरमैन रोशन लाल शर्मा ने कहा कि अब अधिकतर परिवारों के बच्चे विदेश में हैं। यहां बुजुर्ग हैं। ऐसे में ऑनलाइन सेवा मिलने पर ट्रस्ट के दफ्तर जाने का झंझट खत्म होगा। इस तरफ ध्यान दे सरकार 1. सभी तरह की फीसें ऑनलाइन जमा नहीं होती हैं। 2. इमारतों के नक्शे व इमारतों से संबंधित काम मैन्युअल हैं। 3. नॉन कंस्ट्रक्शन चार्जेज की केलकुलेशन, लैंड इनहांसमेंट का हिसाब ऑनलाइन नहीं। 4. पानी-सीवर के बिल। 5. नो ड्यू सर्टिफिकेट, अलॉटमेंट ट्रांसफर, रजिस्ट्री का काम मैन्युअल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *