नगला सैह के रा.उ.मा. विद्यालय (सेवर) के कक्षा 1 से 11 तक के 188 छात्र-छात्राओं को गर्म जर्सियां वरिष्ठ नागरिक एवं विद्यालय स्टाफ के सहयोग से वितरित की गईं। प्राचार्य नबाब सिंह ने सभी भामाशाहों को धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया तथा इस ठण्ड के मौसम में विद्यालय के सभी बच्चों को गर्म जर्सियों की बहुत आवश्यकता थी जो कि समय पर उनको उपलब्ध कराकर बहुत ही पुण्य का कार्य किया है। भामाशाह एवं वरिष्ठजन लक्ष्मीनारायण गुप्ता, आर.एस. गुप्ता, सतीश चंद गुप्ता, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, भूपेन्द्र फौजदार, ओमप्रकाश आजाद, सुशील पाराशर, गिरधारी गुप्ता, मनोज झालानी, हरेन्द्र शर्मा एवं ताराचंद गुप्ता ने विद्यालय के स्टाफ के सहयोग से सभी बच्चों को गर्म जर्सियां वितरित कीं।


