नड्‌डा की सभा में खाली कुर्सियों पर पॉलिटिक्स..VIDEO:कांग्रेस ने कहा-झूठी कहानियां जनता नहीं सुनना चाहती, BJP बोली-हार के सदमे से उबर नहीं पाए

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्‌डा की सभा का एक वीडियो कांग्रेस ने जारी कर कुर्सी पॉलिटिक्स को हवा दी है। वीडियो में दिखाया गया है कि कुर्सियां खाली हैं। साथ ही कांग्रेस ने कहा कि झूठी कहानियां जनता सुनना नहीं चाहती है। इस पर बीजेपी ने पलटवार कर कहा कि कांग्रेस हार से सदमे से अब तक उबर नहीं पाई है। झूठे वीडियो जारी कर रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ आए थे, वे साय सरकार की 1 साल की उपलब्धि गिना रहे थे, लेकिन जेपी नड्डा को सुनने छत्तीसगढ़ की जनता नहीं आई। पूरी मशीनरी, पूरी ताकत को झोंकने के बाद, सत्ता के अंधाधुंध पैसे का दुरुपयोग किया गया। जनता की गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बीजेपी इतने लोगों को नहीं जुटा पाई कि कार्यक्रम के लिए जो पंडाल बनाया गया था, उसकी कुर्सियां भी भर सके। सरकार ने जनता की गाढ़ी कमाई के पैसे को खर्च करके कार्यक्रम किया, लेकिन जनता ने उनसे दूरी बना ली। कलेक्टर, एसपी को भीड़ लाने टारगेट दिया गया, वे भी लोगों को नहीं जुटा पाए। कांग्रेस सरकार की 17 से ज्यादा योजनाएं बंद की गई कांग्रेस का कहना है पिछले एक साल से वादाखिलाफी की गई। पिछली सरकार की 17 से ज्यादा जन कल्याणकारी योजनाएं बंद की गई। जनता BJP के नेताओं का भाषण सुनना नहीं चाहती है। यही कारण है कि जनता ने नड्डा के कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। उन्होंने कहा कि यह सरकार की अलोकप्रियता को बताता है कि सरकारी कार्यक्रम फेल हो गया। प्रदेश की जनता ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया था। 1 साल में छत्तीसगढ़ में हत्या, लूट, बलात्कार, चोरी, डकैती घटनाओं के कारण छत्तीसगढ़ की जनता आहत है। जनता को लूटा और उनका विश्वास खत्म किया- बीजेपी इस पर बीजेपी प्रवक्ता अनुराग अग्रवाल का कहना है कि जिस तरह 5 साल तक उन्होंने जनता को लूटा और उनका विश्वास खत्म किया, विष्णुदेव साय सरकार ने 1 साल में जनता का विश्वास सरकार पर बहाल किया। कांग्रेस बौखलाई हुई है। इसलिए झूठे वीडियो और तस्वीरें जारी कर रही है। अनुराग अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस को अपने भीतरखाने में देखना चाहिए। किस तरह प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को कांग्रेस ने अकेले छोड़ दिया है। उनके सामने अभद्रता और गाली-गलौज तक होने लगी है। भूपेश बघेल आज भी अपनी ही चलाने की कोशिश करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीएस सिंहदेव सरकार की तारीफ कर रहे हैं। इसलिए कांग्रेस को आत्मचिंतन करना चाहिए, क्योंकि जिनके घर शीशे के होते हैं, वे दूसरों की खिड़कियां नहीं झांका करते। ………………….. रायपुर में जनादेश परब…नड्डा बोले-कांग्रेस परजीवी पार्टी: सीएम बोले-महतारी योजना बंद करने वाला कोई माई का लाल पैदा नहीं हो सकता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रायपुर पहुंचे हैं। वे यहां साइंस कॉलेज ग्राउंड में जनादेश परब में शामिल हुए। इस दौरान नड्डा ने कहा कि, कांग्रेस ऐसी पार्टी है जो परजीवी की तरह है, जिसके साथ चिपकती है उसको भी सुखा कर देती है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *