नड्डा बोले-अंबेडकर संविधान में सेकुलर-सोशलिजम नहीं जोड़ना चाहते थे:इंदिरा ने जोड़े, उन्होंने कुर्सी बचाने के लिए इमरजेंसी की क्रूरता की

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भाजपा के कार्यक्रम संविधान गौरव अभियान के लिए अहमदाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा- 75 साल की इस यात्रा में 65 साल कांग्रेस के नेताओं ने इस देश पर राज किया। लेकिन यहां आज मैं एक बात बताना चाहता हूं कि बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा बनाया गया संविधान के साथ कांग्रेस ने खिलवाड़ किया। संसद में बिना पास कराए अनुच्छेद 35ए लागू कर दी। नड्डा ने कहा कि अंबेडकर ने कहा था कि सेक्युलर शब्द तो हमारे में है ही। क्योंकि हम लोगों ने सभी धर्मों को बराबर माना है, इसलिए सेक्युलर शब्द लगाने की आवश्यकता नहीं है, जो इस्लामिक स्टेट है, उन्हें यह शब्द संविधान में लगाने की जरूरत है। अंबेडकर ने सोशलिजम पर कहा कि किस किस्म की सरकार भारत को चाहिए, इसका फैसला जनता करेगी। इसलिए हम यह शब्द संविधान में नहीं लाएंगे, लेकिन इंदिरा ने सेक्युलर और सोशलिजम शब्द जोड़ा। इंदिरा ने ही इमरजेंसी लगाकर क्रूरता की। दरअसल, संसद के शीतकालीन सत्र में अमित शाह के अंबेडकर को दिए बयान की कांग्रेस ने आलोचना की थी। इसकी के जवाब में भाजपा ने संविधान गौरव अभियान शुरू किया। भाजपा के मुताबिक, इसका उद्देश्य जनता के बीच संविधान के बारे में चर्चा करना है। नड्डा की स्पीच की 3 बातें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *