नदबई लखनपुर थाना का मामला:विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान परिजन बोले- ससुरालीजनों ने मारा

नदबई लखनपुर थाना क्षेत्र के गांव पहरसर में देर रात दहेज लोभी ससुरालजनों ने दहेज नही देने पर विवाहित महिला की हत्या कर दी। सूचना पर लखनपुर थाना पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल कर महिला के शव को कब्जे में लिया। बाद में शनिवार को पुलिस सीओ की मौजूदगी में नदबई जिला चिकित्सालय में मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया। मामले में धौलपुर राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव दिघी निवासी मृतक महिला के पिता राममूर्ती कोली पुत्र भोगीराम ने हत्या करने का आरोप लगाते हुए मृतक महिला के पति सहित ससुरालजनों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया। सूत्रों की मानें तो मृतक महिला पार्वती कोली का 29 नवम्बर 2023 को गांव पहरसर निवासी हीरालाल कोली पुत्र पप्पू कोली से विवाह हुआ। शादी के बाद ही मृतक महिला के ससुरालजन दहेज की मांग करते हुए विवाहित महिला को मारपीट कर प्रताडि़त करने लगे। दहेज नही देने पर ही शुक्रवार देर रात महिला के ससुरालजनों ने महिला की हत्या कर देने का आरोप है धौलपुर राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव दिघी निवासी मृतक महिला के पिता राममूर्ती कोली पुत्र भोगीराम ने मृतक महिला के पति हीरालाल कोली सहित ससुर पप्पू कोली, सास भगवान देवी व दो ननद के खिलाफ दहेज नही देने पर अपनी पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होने पर पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *