कवर्धा| लालपुर कला में नदी की सफाई के दौरान निकाले गए जलीय पौधों के अवशेष अब नदी किनारे ही जलाए जा रहे हैं। कुछ दिन पहले नदी से जलीय पौधों को हटाकर किनारे जमा किया गया था। सूखने के बाद इन्हें वहीं आग लगाकर नष्ट किया जा रहा है। जलीय पौधों के अवशेष जलाने से धुआं फैल रहा है, जिससे आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है।


