भास्कर न्यूज| गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जरियागादी की रेहाना खातून और उसकी पांच वर्षीय बेटी शनिवार की सुबह उसरी नदी में कपड़े धोने के दौरान गहरे पानी में िगर गई। उन्हें स्थानीय लोगों ने बचा िलया। रेहाना अपने दो बच्चों के साथ उसरी नदी पर कपड़े धोने गई थी। इसी दौरान उनकी 5 साल की बेटी फिसलकर गहरे पानी में चली गई। बच्ची डूबने लगी। उसे बचाने के लिए रेहाना ने नदी में छलांग लगा दी। बच्ची को बचाते समय मां भी डूबने लगी। यह देख 8 साल का बेटा साहिल जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर नदी पर पहुंचे। लोगों ने नदी में छलांग लगाकर मां-बेटी को बाहर निकाला। दोनों की हालत गंभीर थी। उन्हें तुरंत सदर अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि अब दोनों खतरे से बाहर हैं। इलाज अस्पताल में जारी है।


