ननि चुनाव: कहीं 4 वोट से फैसला, तो कहीं 1347 मतों से प्रचंड जीत

भास्कर न्यूज | गिरिडीह गिरिडीह नगर निगम के 36 वार्डों के चुनाव परिणाम ने इस बार लोकतंत्र की असली तस्वीर पेश की। कई वार्डों में जीत-हार का अंतर इतना कम रहा कि हर एक वोट की अहमियत साफ दिखी, वहीं कुछ वार्डों में मतदाताओं ने एकतरफा समर्थन देकर रिकॉर्ड अंतर से विजयी बनाया। सबसे रोमांचक मुकाबला वार्ड नंबर 12 में हुआ, जहां अजय रजक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कन्हैया कुमार रजक को महज 4 वोट (637-633) से हराया। यह पूरे चुनाव का सबसे कम अंतर रहा। इसके बाद वार्ड नंबर 23 में मुन्ना रजवार ने मृत्युंजय कुमार यादव को केवल 5 वोट (555-550) से पराजित किया। वार्ड नंबर 36 में भी कांटे की टक्कर रही, जहां बीनू देवी ने 10 वोट (1136-1126) से जीत दर्ज की। इसी तरह वार्ड 4 में कृष्णा कुमार साहू (15 वोट), वार्ड 3 में बदरुन निशा (26 वोट) और वार्ड 11 में अशोक राम (36 वोट) ने बेहद कम अंतर से जीत हासिल की। सबसे बड़ी और एकतरफा जीत वार्ड नंबर 15 में देखने को मिली। यहां पूजा कुमारी ने 1876 वोट प्राप्त कर अपनी प्रतिद्वंदी मुन्नी देवी (529 वोट) को 1347 वोट के भारी अंतर से हराया। दूसरी बड़ी जीत वार्ड नंबर 17 में रही, जहां आरती देवी ने 1646 वोट पाकर मिन्नी वर्णवाल (316 वोट) को 1330 वोट से पराजित किया। वार्ड नंबर 13 में ज्योति मरांडी ने 967 वोट, वार्ड नंबर 29 में दीपक कुमार यादव ने 856 वोट और वार्ड नंबर 34 में मो. सरफराज अंसारी ने 757 वोट के अंतर से जीत दर्ज की। अन्य प्रमुख मुकाबले वार्ड 6: संजीव कुमार ने 441 वोट से जीत वार्ड 14: नीलम झा ने 430 वोट से जीत वार्ड 21: राजकुमार भूईयां ने 391 वोट से जीत वार्ड 24: नुरुल होदा ने 378 वोट से जीत वार्ड 10: रंजीत कुमार यादव ने 374 वोट से जीत वार्ड 31: रीता चौरसिया ने 318 वोट से जीत वार्ड 20: उर्मिला देवी ने 317 वोट से जीत वार्ड 26: शगुफता परवीन ने 333 वोट से जीत वार्ड 27: बुलंद अख्तर ने 62 वोट से जीत वार्ड 32: रसीदा अख्तर ने 74 वोट से जीत वार्ड 30: सुशीला देवी ने 96 वोट से जीत

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *