नन्हे सितारे कार्यक्रम में 2117 बच्चे शामिल हुए

तुमड़ीबोड़| डॉक्टर बलदेव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नन्हे सितारे जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ऑनलाइन माध्यम से आयोजित हुआ, जिसमें जिले के चारों ब्लॉकों से कुल 2117 बच्चों ने भागीदारी दर्ज कराई। प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों के बाद कुल 132 बच्चों का चयन किया गया। इनमें डोंगरगांव ब्लॉक से 18 बच्चों ने स्थान बनाया। उल्लेखनीय उपलब्धि यह रही कि शासकीय प्राथमिक शाला पेंडरवानी, संकुल तुमड़ीबोड़ से 8 बच्चों का चयन हुआ। इन बच्चों को शिक्षक राजेश कुमार निषाद एवं तोरण लाल निषाद का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। स्पोकन इंग्लिश प्रोग्राम के कक्षा 1 से 3 वर्ग में छात्रा वीरा कोठारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *