चाईबासा| चाईबासा नगर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुनील साहू ने चुनाव चिन्ह मिलने के बाद रविवार को अपना पहला जनसंपर्क अभियान शुरू किया। वार्ड नंबर 20 से शुरू करते हुए कपड़ा पट्टी सदर बाजार के व्यवसायों से मुलाकात की और नगर के विकास के लिए अपना आशीर्वाद और समर्थन लोगों से मांगा। उन्होंने वादा किया कि अगर चुनाव जीता तो गंदगी हटवाकर जोड़ा तालाब को सुंदर पार्क में तब्दील करेंगे, महिलाओं के लिए अलग शौचालय का व्यवस्था करेंगे, गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए अलग व्यवस्था होगी, शहर में जो भी समस्याएं हैं उसका समाधान होगा। उन्होंने कहा कि मैं भी शहर का स्थाई निवासी हूं। शहरवासियों की दर्द को समझता हूं महसूस करता हूं। शहर की गंदगी तथा अन्य समस्याओं से मैं पूरी तरह से अवगत हूं। यदि शहर की जनता हमें अध्यक्ष पद पर जिता कर सेवा का मौका देती है तो मैं शहर की जनता के सपनों को साकार करने में मैं कोई भी कसर नहीं छोडूंगा। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुनील साहू के साथ उनके समर्थक भी काफी संख्या में शामिल रहे।


