नमाजियों ने बरकतें पाने के ​लिए की दुआ

भास्कर न्यूज | जालंधर रमजान का पाक महीना जारी है। शुक्रवार को पहले जुम्मे की नमाज सभी मस्जिदों में अदा की गई। जिसमें हजारों की संख्या में नमाजी मौजूद रहे। इस दौरान मस्जिद-ए-कुबा खांबड़ा में भी रमजान के पहले जुमे की नमाज पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ अदा की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में नमाजियों ने शिरकत की और पवित्र महीने की बरकतें हासिल करने के लिए विशेष दुआओं का आयोजन किया गया। मस्जिद के इमाम हाफिज एजाज ने अपने बयान में रमजान महीने के बारे में सभी को विस्तार से बताया कि और कहा कि रमजान के कई फायदे है जिसमें रमजान सब्र, तकवा और आपसी हमदर्दी का पैगाम देता है। यह महीना अल्लाह की विशेष रहमतों और बरकतों का महीना होता है जिसमें खुद को अल्लाह के करीब करना होता है। उन्होंने कहा कि रमजान गुनाहों पर सच्चे दिल से तौबा करने, अल्लाह से मगफिरत मांगने और आत्मिक पवित्रता हासिल करने का बेहतरीन अवसर है। यह मुबारक महीना कुरआन शरीफ के नाजिल होने से भी संबंधित है, इसलिए इसकी अहमियत और भी बढ़ जाती है। नमाज-ए-जुमा के समापन पर देश में शांति, आपसी भाईचारक सांझ को मजबूत करने के लिए भी खास दुआ की गईं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *