नयापारा झिरिया स्थित शासकीय स्कूल का विकासखंड समन्वयकों ने निरीक्षण किया

धमतरी| शासकीय नवीन प्राथमिक शाला नयापारा झिरिया में विकासखंड स्रोत समन्वयकों ने विद्यालय का अवलोकन किया। प्रधानपाठक पेमेश्वरी साहू ने सुनता के डोर पाठ का रोल प्ले कराया। सहायक शिक्षक किरण निर्मलकर ने गुना भाग सवालों को सहायक शिक्षण सामग्री के मदद से समझाया। विद्यालय में चल रहे मुस्कान पुस्तकालय, रिमझिम मासिक पत्रिका, एफएलएन आधारित सहायक शिक्षण सामाग्रियां, जादुई पिटारा, पॉक्सो बॉक्स, सामुदायिक सहभागिता सामग्री, विद्यालय में होने वाले पालक मेगा बैठक, मासिक बैठक, विद्यालय व बच्चों की स्वच्छता विद्यार्थी विकास सूचकांक, लर्निंग आउटकम का अवलोकन किया। विकासखंड स्रोत समन्वयकों में मनोज कुमार साहू रायगढ़, राजेंद्र चौहान जशपुर, विपलव बनर्जी कांकेर, मनोज कुमार वर्मा बेमेतरा, पीला लाल देशमुख मोहला मानपुर अम्बागढ़, निशांत जांजगीर-चांपा रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *