नयापारा में गंदगी दुर्गंध से परेशानी

बालोद| शहर के नयापारा इलाके में इन दिनों साफ-सफाई व्यवस्था बदहाल नजर आ रही है। नियमित सफाई नहीं होने से नालियां जाम हो गई हैं और उनमें कचरा जमा होने के कारण आसपास दुर्गंध फैल रही है। इससे स्थानीय रहवासियों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई दिनों से नियमित सफाई नहीं कराई गई है। नालियों में प्लास्टिक, कचरा और गंदगी जमा होने से पानी की निकासी बंद हो गई है। शिकायत के बावजूद समाधान नहीं हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *