नयापारा में शिव महापुराण कथा का आयोजन 1 तक

महासमुंद | नगर के नयापारा स्थित संतोषी मंदिर के पास 24 दिसंबर से 1 जनवरी तक श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन हो रहा है। प्रवचनकर्ता मंदिर हसौद वाले पं. सुनील प्रसाद पांडेय होंगे। कार्यक्रम के पहले दिन कलश यात्रा, वेदी पूजन, शिव महापुराण महात्म्य, 25 दिसंबर को ब्रम्हा- विष्णु युद्ध, पार्थिव शिवलिंग पूजा महिमा, बेलपत्र महिमा, 26 दिसंबर को नारद विश्वमोहिनी प्रसंग, शिव कुबेर, संध्या प्रसंग, 27 को शिव-सत्ती विवाह, शिव दक्ष मनोमालिय, पार्वती जन्म, 28 को पार्वती तपस्या, कामदेव प्रसंग, पार्वती विवाह, 31 को 12 ज्योर्तिलिंग कथा, शिवरात्रि महिमा, पंचाक्षर मंत्र महिमा, चढ़ौत्री, 1 जनवरी 2025 को रूद्राभिषेक, हवन, प्रसाद वितरण, भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *