नया वेस्टर्न-डिस्टरबेंस का होगा एक्टिव, बाड़मेर में सर्दी रहेगी बरकरार:दिन का तापमान 5 दिनों में 9 डिग्री बढ़ा, फसलों में हुई अच्छी ग्रोथ

रेगिस्तानी बाड़मेर में सर्दी का सितम लगातार जारी है। तापमान इन दिनों 10 डिग्री से आसपास चल रहा है। गुरुवार को अलसुबह आसमान में हल्का कोहरा छाया रहा है। वहीं आगामी कुछ दिनों तक सर्दी का असर बरकरार रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 31 जनवरी को नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा जिसका असर 1 फरवरी तक रहने की संभावना है। दरअसल, जनवरी माह में कड़ाके की ठंड पड़ी है। तापमान कई बार 5 डिग्री के पास पहुंच गया। ज्यादातर तापमान 10 डिग्री के आसपास ही रहा है। नए साल की शुरूआत के साथ हुई मावठ की बारिश हुई। मकर संक्राति के बाद बूदाबांदी हुई और हवाएं चलने से सर्दी का असर तेज हो गया। गुरुवार को भी सुबह के वक्त का सर्दी असर तेज रहा। सूरज की किरण निकलने के साथ सर्दी से राहत मिली। लोगों ने सर्दी से बचने के लिए अपनी दिनचर्या भी बदल दी है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा। जो गुरुवार को मामूली चढ़कर 10.2 डिग्री पहुंच गया। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने के साथ ही अब दिन का तापमान लगातार बढ़ने लगा है। फिर भी रात के समय ठिठुरन से राहत नहीं मिली है। मौसम परिवर्तन होने से किसानों ने राहत की सांस ली है। क्योंकि यदि पारा और गिरता तो पाला पड़ने से फसलें खराब होने की आशंका बढ़ जाती है। बुधवार को दिन का तापमान 29 डिग्री पार रहा और रात का तापमान 10 डिग्री तक पहुंच गया। ऐसे में अब दिन में सर्दी से राहत मिली है। 5 दिनों में दिन का तापमान 9 डिग्री बढ़ा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *