नरसिंहपुर में चार लाख से ज्यादा की स्मैक पकड़ी:गाडरवारा में 42.87 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार; दोनों को भेजा जेल

नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 4.21 लाख रुपए मूल्य की 42.87 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिले को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हनुमान मढ़िया क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों की पहचान नर्मदा प्रसाद चौधरी (36) और प्रेमनारायण वंशकार (40) के रूप में हुई है। नर्मदा ने स्मैक को राजस्थान के खिलचीपुर से लाकर बेचने की योजना बताई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों को न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई में एसडीओपी रत्नेश मिश्रा और थाना प्रभारी प्रियंका केवट सहित अन्य पुलिसकर्मियों की विशेष भूमिका रही। मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *