नरसिंहपुर में ट्रीली फैक्ट्री में झुलसी महिला की मौत:5 दिन पहले ड्रायर विस्फोट हुआ था, मालिकों के खिलाफ बढ़ेंगी धाराएं

नरसिंहपुर जिले के करेली में स्थित ट्रीली प्लाईवुड फैक्ट्री में हुए धमाके ने एक मासूम बच्ची के सिर से मां का साया छीन लिया है। 12 फरवरी को फैक्ट्री के ड्रायर में हुए विस्फोट में गंभीर रूप से झुलसी प्रियंका ठाकुर की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रियंका ठाकुर अपने पति से अलग होकर मायके में रह रही थीं। उनकी एक 4 साल की छोटी बेटी है, जिसकी जिम्मेदारी अब प्रियंका के जाने के बाद परिवार पर आ गई है। हादसे के बाद से ही प्रियंका की हालत बहुत नाजुक थी और डॉक्टर उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन मंगलवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। बाकी घायलों का चल रहा है इलाज हादसे में घायल हुए अन्य मजदूरों का इलाज नरसिंहपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टर का कहना है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फैक्टरी मालिकों पर कसेगा कानूनी शिकंजा प्रियंका की मौत की खबर मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और कागजी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने फैक्ट्री मालिकों पर मजदूरों की जान खतरे में डालने का केस पहले ही दर्ज कर लिया था। अब प्रियंका की मौत के बाद इस मामले में पुलिस सख्त धाराएं बढ़ाने की तैयारी कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *