नरसिंहपुर में बाजारों का सर्वे और वीडियोग्राफी कराएगी नगरपालिका:आय बढ़ाने बस स्टैंड, पार्किंग और साप्ताहिक मार्केट में वसूली अब नीलामी होगी

नरसिंहपुर नगरपालिका ने अपनी कमाई बढ़ाने के लिए शहर के बाजारों और दुकानों का नए सिरे से सर्वे कराने का फैसला किया है। मंगलवार शाम हुई बैठक में कर्मचारियों के रुके हुए पीएफ और पेंशन के पैसे जमा करने को भी मंजूरी दे दी गई। बैठक में पार्षद अजय प्रताप सिंह ने मांग रखी कि इतवारा बाजार का ईमानदारी से सर्वे और वीडियोग्राफी कराई जाए। उन्होंने बताया कि अभी बाजार से साल भर में सिर्फ 22 लाख रुपए आ रहे हैं, जबकि सही तरीके से नीलामी हो तो यह कमाई 1 करोड़ रुपए तक पहुंच सकती है। इसके बाद तय हुआ कि बस स्टैंड, पार्किंग और साप्ताहिक बाजारों में वसूली का काम अब नीलामी के जरिए दिया जाएगा। पार्क में लगेगी मूर्ति और बनेगी लाइब्रेरी नगरपालिका के ‘एकांत पार्क’ में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की मूर्ति लगाई जाएगी और एक लाइब्रेरी भी बनेगी। गहोई वैश्य समाज ने इसका प्रस्ताव रखा था, जिसे मीटिंग में मान लिया गया। इस पूरे काम का खर्चा समाज खुद उठाएगा, नगरपालिका का पैसा खर्च नहीं होगा। डिब्बे में गंदा पानी भरकर पहुंचे पार्षद मीटिंग के दौरान इंदिरा वार्ड के पार्षद आनंद चौरसिया एक डिब्बे में गंदा पानी भरकर ले आए। उन्होंने शिकायत की कि उनके वार्ड के नलों में दूषित पानी आ रहा है। इस पर सीएमओ ने कहा कि सीवर लाइन के काम की वजह से पाइप फूटे थे जिन्हें ठीक कर दिया गया है। बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि सीवर लाइन के काम के कारण बार-बार पाइप लाइनें टूट रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *