नरसिंहपुर में मंत्री उदयप्रताप सिंह ने खेली होली:450 पुलिसकर्मी तैनात, फाग गीतों की गूंज में मनाया गया त्योहार

नरसिंहपुर में बुधवार को होली का पर्व मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर खुशियां बांटी और भाईचारे का संदेश दिया। प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह अपने निज निवास पर कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के साथ होली खेलते नजर आए। उन्होंने सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं। हुरियारों की टोलियों ने गाए फाग गीत जिले में हुरियारों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर फाग गीत गाते हुए जमकर नृत्य किया। टोलियों के रूप में वे घर-घर पहुंचे और पारंपरिक गीतों के साथ होली की खुशियां बांटीं। नरसिंहपुर अंचल में फाग गीतों की परंपरा सालों से चली आ रही है और आज भी उतनी ही जीवंत है। प्रमुख चौक-चौराहों पर 450 से अधिक पुलिस बल तैनात शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर भी रंगों की धूम रही। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। जिले के नरसिंहपुर, गोटेगांव, करेली, तेंदूखेड़ा और गाडरवारा सहित अन्य क्षेत्रों में करीब 450 पुलिसकर्मी तैनात रहे, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री बोले-यह साल किसानों को समर्पित मंत्री सिंह ने कहा कि होली का पर्व पूरे देश में सौहार्द के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में मोहन यादव के नेतृत्व में बेहतर वातावरण में त्योहार मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश कृषि प्रधान राज्य है और यह साल किसानों के कल्याण को समर्पित है। सरकार ने बड़वानी जिले के भगवान भीलड़देव के स्थान नागलवाड़ी से कृषि कैबिनेट की शुरुआत की है और किसानों के हित में कई निर्णय लिए गए हैं। मंत्री ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग में जल्द प्रवेशोत्सव शुरू होगा और शासकीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। परिवहन विभाग में भी जीरो टॉलरेंस नीति लागू है। 58 में से करीब 50 सेवाएं फेसलेस की जा चुकी हैं और जल्द ही मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *