नर्बदेश्वर महादेव मंदिर में मनाया फागोत्सव:भगवान की झांकी के दर्शन कर महिला मंडल ने अबीर-गुलाल और फूलों से होली खेली

झालावाड़ के नर्बदेश्वर महादेव मंदिर पुलिस लाइन में महिला मंडल की ओर से फागोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अबीर-गुलाल और फूलों के साथ होली खेली गई। महिला मंडल अध्यक्ष शीला सुमन ने बताया कि फागोत्सव शुरू करने से पहले महादेवजी और राधा-कृष्ण की झांकी के दर्शन किए और गुलाल व फूल चढ़ाए गए। इसके बाद महिला मंडल की सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल का तिलक लगाया और फूलों की वर्षा की। महिलाओं ने राधा-कृष्ण के फागोत्सव पर आधारित भजनों की प्रस्तुतियां दीं। इनमें ‘मच रही रणत भंवर में होरी खेले गणपत महाराज’ और ‘म्हारा रपथ्यो पैर गिरी होती बरसाने की होरी में’ जैसे भजन शामिल थे। राधा बनी साक्षी और कृष्ण बनी भूमि के साथ महिलाओं ने नृत्य भी किया। मंदिर के पुजारी भगवान दास ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस साल भी महिलाओं ने भव्य फागोत्सव मनाया। इस अवसर पर प्रियंका सुईवाल, बेला सुमन, नीतू सैनी, मनोरमा सुमन, शीला सुमन, गायत्री, जया, मधु, ज्योति, कविता, कृष्णा राजावत सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं। यह जानकारी ओम सुईवाल ने दी। उल्लेखनीय है कि फागोत्सव का माह चल रहा है, जिसके चलते शहर समेत जिले के अन्य मंदिरों में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *