नर्मदापुरम में कोटवार को बंधक बनाकर पीटा:सूचना तामिली कराने गया था; कोटवार संघ ने की पिता-पुत्र की गिरफ्तारी की मांग

नर्मदापुरम के सोहागपुर के कलमेसरा में नक्शा बटांकन के सूचना पत्र की तामिली कराने गए ग्राम कोटवार को बांधकर बेहरमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। पिता-पुत्र ने इतनी पिटाई की कि उसके पैर और हाथों में बेल्ट के निशान बन गए व चोट आई। बाद में गांव के पटवारी ने गांव पहुंचकर आरोपियों के घर से कोटवार को छुड़ाकर लेकर आएं। मारपीट करने वाले पिता पुत्र के खिलाफ मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। मारपीट की घटना को लेकर कोटवार संघ में आक्रोश है। कोटवारों ने आरोपी पिता-पुत्र की गिरफ्तारी की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम कोटवार राजाराम (34) पिता मोतीलाल मेहरा है। 21 दिसंबर को दोपहर 3.45बजे राजस्व महा अभियान 3.0 के अन्तर्गत नक्शा बटांकन के सूचना पत्र की तामिली कराने के लिए कलमेसरा में बती बाई रघुवंशी के घर गया था। घर पर बतीबाई, उसका बेटा राजेश रघुवंशी और ज्ञानसिंह उर्फ शिवराम मौजूद थे। राजेश रघुवंशी और उसके पिता मंगलसिंह ने मुझे रस्सी से बांध लिया, फिर मेरे पैर, हाथ और चेहरे पर थ्रेसर के बेल्ट से बेहरमी से पीटते रहे। कुछ देर बाद जब पटवारी धर्मेंद्र चंद्रवंशी का मुझे कॉल आया तो राजेश और मंगल ने मेरा मोबाइल छुड़ा लिया। कुछ गड़बड़ लगने पर शाम 4:10बजे पटवारी धर्मेंद्र गांव में राजेश के घर पहुंचे। उन्होंने मुझे रस्सी से बंधा हुआ देखा। मुझे पटवारी ने छुड़ाकर लेकर आएं। मारपीट में हाथ, पैर में चोट और बेल्ट के निशान छप गए। घटना की सूचना मेरे एसडीएम सोहागपुर को की। दूसरे शनिवार दोपहर में कोटवार राजाराम मेहरा ने थाने में शिकायत की। शाम को पुलिस ने मंगल रघुवंशी, उसके पुत्र राजेश रघुवंशी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। एसडीओपी संजू चौहान ने बताया कोटवार शासकीय पत्र की तामिली कराने गया था। उस दौरान उससे बांधकर पीटा गया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग मारपीट की घटना को लेकर कोटवार संघ ने तहसीलदार को आवेदन भी दिया। इसमें बताया कि जब तक दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक कोटवार ब्लॉक स्तर पर काम बंद रखेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *