भारतीय जनता पार्टी के नर्मदापुरम विधानसभा के 5 में से 3 मंडल अध्यक्षों की घोषणा हो गई। मंगलवार शाम को नर्मदापुरम नगर, इटारसी नगर और पुरानी मंडल अध्यक्षों की घोषणा हुई। विधायक की पसंद के कार्यकर्ता को अध्यक्ष बनाया गया। नर्मदापुरम नगर मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे और पुरानी इटारसी मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो को दोबारा मौका दिया गया है। इटारसी नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे को बनाया गया है। नर्मदापुर मंडल और नर्मदापुरम ग्रामीण मंडल अध्यक्ष को फिर होल्ड रखा गया है। भारतीय जनता पार्टी के नर्मदापुरम जिले के पर्यवेक्षक राजेन्द्र पाण्डेय की सहमति व जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश दिवाकर (डीएन) की अनुशंसा के बाद भाजपा जिला नर्मदापुरम के निर्धारित मापदण्डों के आधार पर हुई। जिसके बाद तीन मंडल अध्यक्षों की सूची मंगलवार शाम को सामने आई। 4 दिन पहले 13 दिसंबर को 24 में से 18 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई थी। जिनमें 18 में से 9 मंडल अध्यक्षों को दोबारा संगठन ने मौका दिया। आज जारी सूची अनुसार तीन में से दो मंडल अध्यक्षों को फिर से अध्यक्ष बनाया गया है। अब नर्मदापुरम विधानसभा के नर्मदापुर मंडल, ग्रामीण मंडल और सिवनी मालवा नगर मंडल अध्यक्ष की घोषणा बाकी है।