जिले में बीजेपी के 23 मंडलों में मंडल अध्यक्षों के चयन के लिए बुधवार को भी रायशुमारी हुई। भाजपा जिला कार्यालय में दोपहर 12बजे से शाम 5बजे तक जिला निर्वाचन अधिकारी व पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, सहप्रभारी भरत सिंह राजपूत, राजो मालवीय की मौजूदगी में रायशुमारी हुई। जिसमें विधायक डॉ सीताशरन शर्मा, विधायक विजयपाल सिंह राजपूत, विधायक प्रेमशंकर वर्मा, जिला पंचायत राधा गौर, जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, जिले की नगरपालिका, जनपद पंचायत के अध्यक्ष समेत भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, वरिष्ठ पदाधिकारियों की अपनी अपनी राय दी। तीन-तीन नाम के पैनल की सूची बंद लिफाफे में सौंपी। पूर्व विधायक व जिला निर्वाचन अधिकारी भाजपा के नरेश दिवाकर ने बताया कि भाजपा का संगठन पर्व चल रहा है। भारतीय जनता पार्टी बाहरी लोकतंत्र के साथ- साथ आंतरिक लोकतंत्र पर विश्वास करती है। सभी को अपने मंडल, जिले के चुनाव का अधिकार है। सर्वसम्मति से बूथों के चुनाव हुए है। सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्षों का भी चयन होगा। प्रदेश कार्यालय से अनुमति मिलने के बाद जल्द नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा होगी। इन्होंने की रायशुमारी मंडल अध्यक्ष के दावेदारों के नाम तय होने के बाद मंडल में निवासरत विधायक, सांसद, पदाधिकारी, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, भाजपा जिला अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष, महिला मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद भाजपा प्रदेश पदाधिकारी समेत 19 कैटेगरी के लोगों की राय शुमारी हुई।