नर्मदापुरम में युवक को नग्न कर घसीटा और पीटा:रुपए के लेन-देन में लात-घूंसे और बेल्ट बरसाए, तीन पर FIR

नर्मदापुरम में रुपयों की लेन-देन को लेकर एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। तीन युवकों ने युवक को नंगा कर उसे बेल्ट, चप्पल और लात-घुसों से पीटा। घटना 29 नवंबर की बताई जा रही है। जिसका वीडियो 13 दिन बाद बुधवार (11 दिसंबर) को सामने आया। पीड़ित और आरोपी दोनों नर्मदापुरम के रहने वाले है। आरोपी पीड़ित को शहर से 10 किमी दूर पाटलाई के पास एक खेत में ले गए और उसके साथ मारपीट की। पीड़ित युवक करन भदौरिया की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी और पीड़िता के बीच पैसों का लेनदेन है। शहर से 10 किमी दूर पिटाई की आरोपियों ने पीड़ित को शहर से 10 किमी दूर पतलई के पास खेत में ले जाकर पिटाई की। मामले में पीड़ित युवक करन भदौरिया की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी और पीड़ित का रुपए का लेनदेन है। पीड़ित युवक मांग करने का गुहार लगाता रहा वीडियो में करण को नंगा करके तीन युवक बेल्ट और लात-घुसों से मारपीट करते दिखाई दिख रहे है। जबकि दो युवक पिटाई का वीडियो बना रहा है। युवक को नंगा कर पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित युवक आरोपियों से लगातार माफ करने की गुहार लगाता दिख रहा है। इसके बावजूद आरोपी युवक की पिटाई करते रहे। तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज देहात थाना पुलिस ने करन की शिकायत पर आरोपी राघव गोस्वामी, हरिओम गोस्वामी और रितिक गोस्वामी के खिलाफ गंदी-गंदी गालियां देकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। एसडीओपी पराग सैनी ने बताया कि मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। युवक को रसूलिया से गाड़ी से अगवा कर डोलरिया क्षेत्र में ले जाकर खेत में मारपीट की गई। मामला करीब 15 दिन पुराना है। फरियादी की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *