नर्मदापुरम के माखननगर रोड पर शराब दुकान के पीछे एक बुजुर्ग पर दोस्तों ने जानलेवा हमला किया। बुजुर्ग के सिर पर ईंट से मारा, जिससे उसे सिर में गहरी चोट आई। उसका निजी अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने हमला करने वाले उसके दो दोस्तों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया। शराब पिलाने की बात को लेकर झगड़ा हुआ। पुलिस के मुताबिक, घायल रतनलाल यादव (65) निवासी ग्वालटोली नर्मदापुरम है, जो जिला पंचायत से रिटायर्ड प्यून है। आरोपी ओमप्रकाश उर्फ डब्बू सोनी और भगवानदास सोनी ग्वालटोली क्षेत्र में रहते हैं। देहात थाना प्रभारी सौरभ पांडे ने बताया घायल रतनलाल और आरोपी ओमप्रकाश उर्फ डब्बू सोनी, भगवानदास सोनी तीनों 14 फरवरी की रात को रामजी बाबा मेले में घूमने के बाद शराब पीने के लिए माखननगर रोड पर पहुंचे। शराब खरीदकर दुकान के पीछे ही पी। घायल होने पर खुद घर पहुंचा
दोबारा शराब पिलाने के लिए आरोपियों ने घायल बुजुर्ग से कहा। जिससे उनके बीच झगड़ा हो गया। आरोपियों ने ईंट और पत्थर से उसके सिर पर मारने लगा। जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। बाद में घायल खुद अपने घर पहुंचा। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल के बयान लेकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। आरोपी डब्बू सोनी को अरेस्ट कर लिया है। दूसरे की तलाश जारी है।


