नर्मदापुरम नगर में पिछले एक साल से सीवेज लाइन डालने का काम हो रहा है। ठेकेदार की लापरवाही और अफसरों की अनदेखी से शहर की जनता को परेशानी उठाना पड़ रहा है। शनिवार को तड़के 4 बजे से दोपहर तक हुई बारिश की वजह से सीवेज लाइन डालने के बाद अधूरे छोड़े काम से कीचड़ हो गया। शहर में कुछ इलाकों से सीवेज लाइन की नालियों में लोगों की महंगी गाड़ियों के फंसने की तस्वीरें सामने आईं। आज दोपहर में कोठी बाजार स्थित चर्च के पास एक फोर व्हीलर गाड़ी का अगला हिस्सा फंस गया। वार्ड नंबर 3 जमा मस्जिद के पास युवक बृजेश पचौरी की बाइक सीवेज लाइन की मिट्टी में धंस गई। युवक बाजार से अपने घर वापस लौट रहा था, मिट्टी में धंसने से वह अपनी एक्टिवा से गिर पड़ा। गनीमत रही कि उसे गंभीर चोट नहीं आई। लेकिन उसकी बाइक आधी गिर फंस गई। इसी तरह आदमगढ़ में किसी की कार सीवर लाइन के चक्कर में धंस गई। प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस रोहन जैन ने बताया है कि कंपनी के प्रमुख से मिलकर बात करेंगे और अगर दोबारा ऐसी लापरवाही देखने को मिली तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। नर्मदापुरम नगर तहसीलदार देवशंकर धुर्वे ने बताया सीवेज लाइन के कार्य में लापरवाही की जानकारी आपसे मेरे संज्ञान में आया है। नपा सीएमओ और ठेकेदार एजंसी से बात करेंगे। लापरवाही पाने पर वैधानिक कार्रवाई करेंगे। सीवेज लाइन की नालियों में गाड़ियां फंसने की तस्वीर…


