नर्मदापुरम में सुबह से छाए बादल और कोहरा:सर्द हवाओं से 4.3 डिग्री लुढ़का पारा, बारिश की संभावना

नर्मदापुरम जिले का गुरुवार सुबह से मौसम बदला हुआ है। रात से ही सर्द हवाओं का दौर जारी है। सुबह से बादल और कोहरा छाया हुआ है। जिस वजह से 10 बीज तक धूप नहीं निकल पाई। सर्द हवाओं के चलते 24 घंटे में तापमान में 4.3 डिग्री की गिरावट हुई है। जिले में बारिश की संभावना बनी है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी ओस और कोहरा रहने की संभावना जताई थी। सुबह से ही कोहरा और बादलों ने डेरा डाला है। मंगलवार-बुधवार की रात को जिले के पिपरिया, इटारसी, सोहागपुर, सिवनी मालवा, डोलरिया क्षेत्र में बारिश हुई थीं। नर्मदापुरम में बूंदाबांदी हुई। जिससे बुधवार को दिन के तापमान में भी 1.6 डिग्री की गिरावट हुई। तापमान 28.6डिग्री और पचमढ़ी में 22.8डिग्री तापमान दर्ज हुआ था। उत्तरी हिस्से में विक्षोभ बनने से बारिश के आसार बने मप्र के मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया कि उत्तरी हिस्से में विक्षोभ बनने के कारण बारिश के आसार बने हैं। साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) के असर से बारिश हुई। कहीं-कहीं तेज बारिश हुई थी। गुरुवार सुबह से बादल छाएं है और बाद कुछ राहत मिल जाएगी, लेकिन एक फरवरी के आसपास फिर हल्की बारिश की संभावना है। अभी दो से तीन दिन तापमान कम रहेगा। ठंड बढ़ेगी। फरवरी के पहले सप्ताह से ठंड का असर कम होना शुरू होगा।
पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान तारीख नर्मदापुरम पचमढ़ी 25 जन. 16.8 8.4 26 जन. 15.3 8.2 27 जन. 17.0 8.6 28 जन. 18.6 6.2 29 जन. 14.3 5.8

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *