नर्मदापुरम में सुबह 2 घंटे हुई बारिश:बादलों की वजह से नहीं निकली धूप, सामूहिक सूर्य नमस्कार की जगह भी बदली

नर्मदापुरम में रविवार को एक बार फिर से मौसम में बदलाव है। यहां तड़के 5 बजे से करीब 2 घंटे तक तेज और धीमी बारिश हुई। जिससे सड़कों पर पानी बह निकला। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश की स्थिति बनी। सुबह 7 बजे के बाद बारिश थम गई। लेकिन बादल छाए हुए हैं। जिस वजह से धूप नहीं निकल पाई। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश की वजह से नर्मदापुरम में सेठानी घाट पर खुले में होने वाला सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम की व्यवस्था खराब हो गई। जिसके बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने नर्मदा कॉलेज के डोम को सामूहिक सूर्या नमस्कार का स्थल तय किया। मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह बारिश का अलर्ट है। इस दौरान दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन सिस्टम के आगे जाने के बाद ठंड का असर बढ़ जाएगा। अगले 2 दिन बाद फिर से पारा लुढ़क जाएगा। पिछले चौबीस घंटे में पचमढ़ी में रात का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। वहीं नर्मदापुरम में रात के तापमान में 0.9 डिग्री की बढ़त दर्ज हुई। शनिवार को रात का तापमान पचमढ़ी में 7.9 डिग्री और नर्मदापुरम में 13.6 डिग्री दर्ज हुआ। जेट स्ट्रीम हवाओं के प्रभाव और आसपास के क्षेत्रों में बारिश के कारण अगले दो से तीन दिनों तक रात के तापमान में गिरावट बनी रहेगी। वहीं दिन के समय में हवाओं की गति तेज होने के कारण ठंड का प्रभाव अधिक बने रहने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *