नर्मदापुरम में स्वास्थ्य कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया काम:वेतन विसंगति, नियमितीकरण की मांग; 24 फरवरी को भोपाल में निकालेंगे न्याय यात्रा

नर्मदापुरम जिला अस्पताल में सोमवार को स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर काम किया। वेतन विसंगति और नियमितीकरण समेत अन्य मांगों को लेकर कर्मचारी लंबे समय से आवाज उठा रहे हैं। मांगें पूरी नहीं होने पर संगठन ने अब 24 फरवरी को भोपाल में ‘न्याय यात्रा’ निकालने की चेतावनी दी है। स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह मीना ने बताया कि प्रदेश के स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारियों की वर्षों से लंबित 14 सूत्रीय मांगों को लेकर महासंघ द्वारा कई बार शासन-विभाग को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ। महासंघ ने निर्णय लिया है कि अगर समय सीमा में मांगों का निराकरण नहीं किया जाता है, तो प्रदेश व्यापी आंदोलन जारी रहेगा। हजारों कर्मचारी भोपाल में होंगे एकजुट जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र दुबे ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत समस्त अधिकारी, कर्मचारी मानव सेवा करते हैं, यह महत्त्वपूर्ण विभाग है। मुख्यमंत्री से आग्रह है कि समय रहते मांगों पर विचार कर शीघ्र निराकरण करें। 24 फरवरी को हजारों की संख्या में भोपाल एकत्रित होकर न्याय यात्रा रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे। इसके बाद हड़ताल पर जाएंगे। ये हैं प्रमुख मांगें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *