नर्मदापुरम में बुधवार को एक बार फिर से ठंड का असर बढ़ा है। सुबह से मौसम साफ रहा, तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सुबह हल्की ठंड पड़ी। फरवरी माह की शुरुआत से ही जिले के मौसम बदलाव देखा जा रहा है। जिससे तापमान में उतार चढ़ाव की स्थिति बन रही। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से यह बदलाव हो रहा है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री दर्ज हुआ। एक दिन मंगलवार को यह तापमान 16.8 डिग्री दर्ज हुआ था। हिल स्टेशन पचमढ़ी में बुधवार को सुबह से कोहरा छाया रहा। जिससे मौसम सुहावना हो गया। पर्यटक और स्थानीय लोगों ने कोहरे के बीच सुबह का आनंद लिया। रिटायर्ड डीएसपी चौधरी मदन समर ने मन को आनंद और सुकून देने वाले दृश्य को कैमरे में कैद किए। पचमढ़ी में 24 घंटे में एक डिग्री और 48 घंटे में 2.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अब बादल हट रहे हैं। धूप तेज होने लगी है। इस कारण तापमान में बदलाव आया है। फरवरी में कड़ाके की ठंड से राहत मिलेगी। गर्मी की दस्तक हो सकती है। कृषि विभाग के अनुसार मौसम फसल के लिए अनुकूल है। आने वाले दिनों में सर्दी बढ़ेगी। चार दिनों का न्यूनतम तापमान नर्मदापुरम और पचमढ़ी में बीते चार दिनों के न्यूनतम तापमान में हल्का उतार–चढ़ाव देखने को मिला। 1 फरवरी को नर्मदापुरम में न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पचमढ़ी में यह 10.2 डिग्री रहा। 2 फरवरी को नर्मदापुरम का न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री और पचमढ़ी का 8.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 3 फरवरी को नर्मदापुरम में तापमान घटकर 16.8 डिग्री और पचमढ़ी में बढ़कर 11.2 डिग्री रहा। वहीं 4 फरवरी को नर्मदापुरम का न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री और पचमढ़ी का 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


