नर्मदापुरम रेलवे-स्टेशन से एक शातिर चोर ने साइंटिस्ट का लैपटॉप रखा बैग चुरा लिया। वारदात 5 दिन पहले 7 दिसंबर की दोपहर करीब 1.30 बजे की है। साइंटिस्ट सिद्धार्थ तिवारी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर मोहाली जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। चबूतरे पर रखे साइंटिस्ट का लैपटॉप रखा बैग रखा था। जिसे शातिर चोर उठाकर ले गया। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। पांच दिन से जीआरपी की टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। लैपटॉप में साइंटिस्ट के कई अहम सीक्रेट फाइल है। प्लेटफार्म नंबर एक के चबूतरे से चुराया बैग जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थ तिवारी सोहागपुर के रहने वाले हैं। वह मोहाली पंजाब में नेशनल एग्री फूड टेक्नोलॉजी ऑफ इंडिया में सीनियर साइंटिस्ट है। सिद्धार्थ तिवारी की माता का कुछ दिन पहले देहांत हुआ। मां की तेरहवीं के बाद वे मोहाली जाने के लिए 7 दिसंबर को अपनी पत्नी और बच्चे के साथ नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। दोपहर करीब 1.30 बजे मुंबई अमृतसर पठानकोट एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे थे। बैग प्लेटफार्म नंबर एक के चबूतरे पर रखा था। इसी बीच एक युवक ने बैग उठाकर प्लेटफार्म से बाहर चला गया। कुछ देर बाद बैग नहीं दिखने पर फरियादी सिद्धार्थ आरपीएफ-जीआरपी चौकी में पहुंचे। सीसीटीवी में दिखा आरोपी, तलाश जारी रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसमें एक युवक बैग उठाकर ले जाते दिखा। फरियादी सिद्धार्थ ने जीआरपी थाने में चोरी का केस दर्ज कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक आरएस चौहान ने बताया कि एक युवक लैपटॉप चोरी कर ले जाते दिख रहा है। युवक की तलाश में टीम लगी है।


