नर्मदा बैकवाटर किनारे मनाया श्री दत्त जन्मोत्सव:जलमग्न मंदिर के शिखर का पूजन किया, महाआरती की गई

बड़वानी जिला मुख्यालय से सटे नर्मदा के किनारे शनिवर को श्री दत्त भगवान का जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान हवन-पूजन किया गया। वहीं जलमग्न मंदिर के दर्शन किए और शिखर का माल्यार्पण किया गया। मंदिर समिति के पंडित राधेश्याम शुक्ला, पंडित सचिन विजय शुक्ला (पुजारी) ने बताया कि 8 दिसंबर से गुरु चरित्र पाठ शुरू हुआ था। वहीं शुक्रवार से हवन की शुरुआत हुई। शनिवार को हवन की पूर्णाहुति की गई। शाम 5.41 बजे श्री दत्त जन्मोत्सव मनाकर महाआरती की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं रविवार को सुबह 11.30 बजे कन्या पूजन के बाद प्रसादी वितरण किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *