नर्सिंगकर्मियों ने सौंपा जिला कलेक्टर को ज्ञापन:बोले- भर्ती में संविदा पर लगे नर्सिंग ऑफिसर को दे प्राथमिकता

पाली में गुरुवार को संविदा पर लगे नर्सिंगकर्मियों ने जिला कलेक्टर को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसायटी के अंतर्गत राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर के द्वारा संविदा नर्स ग्रेड सैकेंड की 1950 पदों पर भर्ती की जा रही हैं। भर्ती राजमेस के तहत कार्यरत प्लेसमेन्ट एजेंसी के द्वारा लगे नर्सिंग ऑफिसर को ही इस संविदा भर्ती में समायोजित किया जाए। क्योंकि हम नर्सेज राजमेस के मेडिकल कॉलेज में प्लेसमेन्ट एजेंसी के माध्यम से 6900 रुपए में 2 से 3 वर्ष से कार्यरत है। इसीलिए राजमेस कि इस संविदा भर्ती में समायोजन किया जाए। वर्तमान मे प्लेसमेन्ट एजेन्सी के माध्यम से कार्यरत सभी नर्सिंग ऑफिसर राजमेस के मेडिकल कॉलेज में अपनी निष्ठापूर्वक सेवाएं दे रहे है। जिसमें सभी कार्य करते है जो एक स्थाई नर्सिंग ऑफिसर करता है। वर्तमान में प्लेसमेन्ट एजेन्सी के माध्यम से कार्यरत सभी नर्सिंग ऑफिसर को समायोजित करेंगे तो हमें मानसिक संताप और प्रताड़ना के साथ कुठाराघात का सामना नहीं करना पड़ेगा। हमने पूर्व में भी मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया था। जिसमें हमने अपनी मांग रखी थी कि भविष्य में राजमेस सोसायटी के द्वारा नर्सिंग ऑफिसर के पद भरे जाए तो प्लेसमेन्ट एजेंसी के माध्यम से कार्यरत नर्सेज को प्राथमिकता दी जाए।
ज्ञापन सौंपते समय राजस्थान नर्सिंग ऑफिसर यूनियन पाली के जिलाध्यक्ष केशरसिंह चौहान, प्रदेश सचिव विनोद प्रजापत, जिला संयोजक गोविंद बंजारा, महेंद्र गहलोत, मनोज बावल, मनीष पंवार, अभिमन्यु मौर्य, नीमा, कृष्ण , मोनिका , कुलदीप, चंद्रपाल सिंह, हंसराज बंजारा, मोहित शर्मा सहित कई नर्सिंगकर्मी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *