भरतपुर जिले में तैनात एक महिला कर्मी ने अस्पताल में अपने साथ अश्लील हरकतें और अभद्रता का मामला दर्ज करवाया है। महिला का कहना है कि सरकारी अस्पताल का एक संविदाकर्मी और एक व्यक्ति मुझे से अश्लील हरकतें करते हैं। दोनों शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाते हैं। इसकी शिकायत जब महिला ने उच्च अधिकारियों से की तो उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। मामले में रूपवास थाने में 12 दिसंबर को पीड़िता ने FIR दर्ज करवाई। जिसमें बताया- मैं 12 मई 2023 से एक सरकारी अस्पताल में वार्ड बॉय के पद पर तैनात हूं। 31 अगस्त 2024 को अस्पताल में एक बलवीर चौधरी निवासी सामरी नाम का व्यक्ति आया। उसने मुझे गंदी-गंदी गालियां दी। साथ ही जाती सूचक शब्दों से अपमानित किया। बलवीर चौधरी कहने लगा कि हम इस अस्पताल के मालिक हैं। जैसा हम कहेंगे वैसा तुम्हें करना होगा। वह आये दिन अस्पताल में आता है और गंदी नजरों से घूरता है। कई बार शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। वह धमकी देने लगा कि अगर मेरी बात नहीं मानी तो, वह महिला को अस्पताल से हटवा देगा। मामले की शिकायत BCMO से की तो उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। मामले में महिला कर्मी ने BCMO पर आरोप लगाया कि वह मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। महिला ने बताया- वह 3 दिसंबर को सुबह ड्यूटी करने के लिए अस्पताल आ रही थी। इस दौरान अस्पताल का संविदाकर्मी मेरे पीछे आया। वह महिला के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। जब महिला ने संविदाकर्मी का विरोध किया तो, वह महिला से मारपीट को उतारू हो गया और अपशब्दों से अपमानित किया। 3 दिसंबर को ही सारी घटना के बारे में महिला ने अपने पति को बताया। इसके बाद आरोपी मेरे पति से भी मारपीट करने के लिए उतारू हो गए। पीड़िता ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की।


