नर्सिंग कॉलेज के छात्रों ने बीएसपी का शैक्षिक भ्रमण कर कार्यों को समझा

सिटी रिपोर्टर | भिलाई शासकीय नर्सिंग कॉलेज दुर्ग के एमएससी नर्सिंग (प्रथम वर्ष और अंतिम वर्ष) के स्टूडेंट ने सामुदायिक स्वास्थ्य नर्सिंग और व्यावसायिक स्वास्थ्य पाठ्यक्रम के तहत भिलाई इस्पात संयंत्र का शैक्षिक-औद्योगिक भ्रमण किया। भ्रमण का नेतृत्व प्रिंसिपल डॉ. रमा राजेश, कार्यक्रम का समन्वय एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कल्पना भूषण जोशी,और डेमोंस्ट्रेटर शालिनी देशमुख ने अन्य सभी शिक्षकों के साथ मिलकर किया। बीएसपी भ्रमण से पहले मानव संसाधन विभाग की ओर से एक विस्तृत प्री-ब्रीफिंग सत्र आयोजित किया गया। जिसमें राजेश श्रीवास्तव जीएम एचआरडी, फजली, बलराम मेश्राम और तिवारी को उनके सहयोग के लिए नर्सिंग कॉलेज परिवार ने विशेष धन्यवाद दिया। बलराम मेश्राम ने बताया कि बीएसपी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की एक प्रमुख इकाई है और भारत के प्रमुख एकीकृत इस्पात संयंत्रों में से एक है। संयंत्र को प्रधानमंत्री ट्रॉफी फॉर बेस्ट इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिले हैं। बीएसपी अपने यूनिवर्सल रेल मिल (यूआरएम) में 130 मीटर लंबी रेलपांत का उत्पादन करता है, जिन्हें 260 मीटर पैनल में वेल्ड किया जाता है और विश्व भर में निर्यात किया जाता है। जिसमें ब्लास्ट फर्नेस-8, स्टील मेल्टिंग शॉप-3 और यूनिवर्सल रेल मिल सहित विभिन्न उत्पादन इकाइयों को देखा। इस दौरान सभी स्टूडेंट ने सख्त सुरक्षा उपायों का पालन किया गया, जिसमें हेलमेट, सुरक्षा शूज, पीपीई का उपयोग, चिह्नित मार्गों का पालन और आपातकालीन निकास की जानकारी शामिल थी। स्टूडेंट को अग्नि सुरक्षा प्रणाली और आपातकालीन तैयारी के बारे में बताया गया। वहीं पीपीई उपयोग, वेंटिलेशन की उपयोगिता बताई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *