नर्सिंग भर्ती 2023, 600 अभ्यर्थी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे:बोले- मनमाने तरीके से नियम बदलकर फाइल सूची से बाहर निकाला, बोनस अंक देकर दूसरों को दे दी नियुक्ति

2023 की भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थी सड़कों पर उतर आए हैं। चार दिन से स्वास्थ्य भवन के बाहर धरने पर बैठे हैं। आरोप है कि प्रोविजन सूची में सलेक्ट होने के बाद करीब 600 अभ्यर्थियों को फाइनल सूची से बाहर कर दिया गया। नियम बदलकर दूसरे अभ्यर्थियों को फाइल सूची में शामिल कर लिया। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि अगर न्याय नहीं मिला बड़ा आंदोलन किया जाएगा। 8750 पदों पर हुई थी भर्ती नर्सिंग भर्ती 2023 के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 8750 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसमें नर्स ग्रेड सेकेंड और जीएनएम पद शामिल हैं। भर्ती परीक्षा बोनस अंक सहित मेरिट के आधार पर चयन हुआ। 7 नवम्बर 2023 को राज्य स्वास्थ्य एव चिकित्सा कल्याण संस्थान द्वारा 8750 पदों पर चयन सूची जारी की। 14 महीने बाद 6 दिसंबर 2024 को अस्थायी चयन सूची से लगभग 600 अभ्यर्थियों को बाहर कर दिया गया और दूसरे अभ्यर्थियों (जो चयनित नहीं) को चयन सूची में शामिल कर दिया गया। नियम बदलकर किया गया चयन का आरोप अभ्यर्थियों का कहना है कि पहले जारी गाइडलाइन के अनुसार चयन होना था, लेकिन बाद में नियमों में बदलाव कर दिया गया। कोरोना में सेवाएं देने वाले अभ्यर्थियों को बोनस अंक दे दिए गए। इससे मेरिट प्रभावित हुई और कई योग्य अभ्यर्थी चयन से बाहर हो गए। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि चयन सूची में मनमानी की गई है। महिलाओं ने धरना स्थल पर ही उपवास खोला अंतरिम सूची से बार अभ्यर्थी न्याय की मांग को लेकर अभ्यर्थी स्वास्थ्य भवन के बाहर सोमवार 5 जनवरी से धरने पर बैठे हैं। महिला अभ्यर्थियों ने मंगलवार की रात चतुर्थी का व्रत धरना स्थल पर ही खोला। माता की ज्योत ली। आंदोलन तेज करने की चेतावनी धरने पर बैठे अभ्यर्थियों ने कहा- अभ्यर्थियों ने सरकार से मांग की है कि पूरी चयन प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराई जाए और गलत तरीके से चयनित अभ्यर्थियों की सूची रद्द की जाए। साथ ही पात्र उम्मीदवारों को न्याय दिलाया जाए। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन अभ्यर्थी अपने हक की लड़ाई के लिए डटे हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *