दमोह जिले में नर्स से हुए विवाद के बाद आत्महत्या करने वाले युवक के परिजन बुधवार को उसकी अस्थियां लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और घेराव कर धरने पर बैठ गए। मंगलवार दोपहर 1 बजे शुरू हुआ प्रदर्शन करीब 6 घंटे तक चला। रनेह निवासी महेंद्र लोधी की पत्नी अपने छोटे बच्चे को साथ लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में बैठीं। बड़ी संख्या में लोधी समाज के लोग भी प्रदर्शन में शामिल हुए। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात किया। मृतक के चचेरे भाई राजेश ने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, वे यहां से नहीं हटेंगे। उनका आरोप है कि प्रशासन उनकी एक भी मांग मानने को तैयार नहीं है। 5 फरवरी को की थी आत्महत्या
महेंद्र सिंह लोधी ने 5 फरवरी को पन्ना जिले के सिमरिया में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजन और सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि वे अपने ऊपर दर्ज केस और प्रशासन की कथित अधूरी कार्रवाई से परेशान थे। अंतिम संस्कार के बाद परिवार अस्थियां लेकर दमोह पहुंचा और विरोध दर्ज कराया। जून में हुआ था नर्स से विवाद
मामला पिछले साल जून का है। आरोप है कि रनेह स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ नर्स नीलम यादव ने महेंद्र की गर्भवती पत्नी का इलाज नहीं किया। विरोध करने पर बस में उनके साथ मारपीट की गई। घटना का वीडियो भी सामने आया था। विवाद के बाद दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने जांच के बाद नर्स का तबादला कर दिया और उनकी एक साल की वेतन वृद्धि रोक दी। मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है। देखिए प्रदर्शन की तस्वीरें परिजनों की तीन प्रमुख मांगें परिजनों ने प्रशासन के सामने तीन मांगें रखीं। परिजनों का कहना है कि प्रशासन ने सरकारी नौकरी देने से इनकार करते हुए निजी नौकरी का विकल्प दिया। थाना प्रभारी और नर्स पर कार्रवाई की मांग भी नहीं मानी गई। कलेक्टर ने परिवार के प्रतिनिधियों से चर्चा की बात कही, जबकि एसडीएम ने मौके पर लोगों को समझाने का प्रयास किया। प्रदर्शन के दौरान मीडिया से झड़प
प्रदर्शन के दौरान कुछ लोग बैरिकेड्स धक्का देकर परिसर में घुस गए। शाम करीब 6 बजे प्रदर्शनकारियों और पत्रकारों के बीच झड़प हो गई। एक मीडियाकर्मी के साथ मारपीट की घटना सामने आई। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करते हुए लोगों को परिसर से बाहर किया। इसके बाद पत्रकार भी कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठ गए और मारपीट करने वालों पर केस दर्ज करने की मांग की। बताया गया कि मीडिया को हटाने को लेकर विवाद बढ़ा था। विवाद से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- नर्स ने बस में युवक को लातें मारी, गालियां दीं:दमोह में लोगों ने थाना घेरा दमोह में एक युवक को बस में पीटने का मामला सामने आया है। आरोप एक नर्स पर है। उसने युवक को बस की सीट पर चढ़कर लातें मारी और गालियां दीं। घटना 9 जून को रनेह उप स्वास्थ्य केंद्र की है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर…


