डांडेसरा| ग्राम पंचायत नल-जल ऑपरेटर संघ कुरूद ब्लाक की बैठक 24 फरवरी को खेल मैदान कुरूद में सुबह 11 बजे हुई। उपस्थित सदस्यों द्वारा संघ के बारे में चर्चा की गई। संघ के विस्तार के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया। सर्वसम्मति से अध्यक्ष योगेश सेन कोसमर्रा, उपाध्यक्ष अशोक यादव आलेखुंटा, सचिव जितेन्द्र साहू गोबरा, सह-सचिव योगेश्वर साहू बानगर, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण ध्रुव मोंगरा, मीडिया प्रभारी टिकेश्वर साहू डांडेसरा, संरक्षक पंचदेव ध्रुव भुसरेंगा, गौकरण साहू चोरभट्ठी, सलाहकार दुर्गेश साहू कुहकुहा, बलदेव यादव कोटगांव, सुमित साहू कोर्रा, चित्रसेन साहू कोलियारी, अवन साहू जोरातराई, देवेन्द्र साहू परखंदा, लता यादव कोड़ेबोड़ को बनाया गया। इस अवसर पर संतोष साहू, लेखराम कंडरा, पूरन कंवर, श्रवण कुमार, कमलू राम निषाद, हेमंत कुमार साहू, गजानंद साहू, तालसिंग कुंजाम, तोताराम साहू, केजूराम साहू, कोपेश्वर साहू, मिथलेश यादव, गोविंद तारक आदि उपस्थित थे।


