नवग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल प्रदीप मिश्रा डबरा पहुंचे:कल से शिव महापुराण कथा सुनाएंगे, धीरेंद्र शास्त्री भी आएंगे

डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने के लिए कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा मंगलवार देर शाम डबरा पहुंच गए। कार्यक्रम के मुख्य यजमान और प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शॉल और श्रीफल भेंट कर उनका स्वागत किया। शहर में बने एशिया के सबसे बड़े नवग्रह मंदिर का उद्घाटन समारोह 20 फरवरी तक चलेगा। मंगलवार को विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। डबरा पहुंचने के बाद पंडित प्रदीप मिश्रा ने सबसे पहले नवनिर्मित नवग्रह पीठ का बारीकी से निरीक्षण किया और मंदिर की भव्यता को देखा। तीन दिन चलेगी पंडित मिश्रा की शिव महापुराण पंडित प्रदीप मिश्रा बुधवार (11 फरवरी) से 13 फरवरी तक शिव महापुराण कथा का वाचन करेंगे। वे रात्रि विश्राम के लिए कामदगिरि भवन में रुके हैं। उनकी कथा को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कुमार विश्वास और धीरेंद्र शास्त्री के भी होंगे कार्यक्रम 13 फरवरी को पंडित मिश्रा की कथा के समापन के बाद, 14 से 16 फरवरी तक कवि कुमार विश्वास अपनी प्रस्तुति देंगे। महोत्सव के अंतिम चरण में 17 से 20 फरवरी तक बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा का आयोजन होगा। 20 फरवरी को इस महापर्व का समापन होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *