नवचंडी मेले में हास्य कवि चेतन चर्चित गुदगुदाएंगे:19 को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन; 200 से ज्यादा दुकानें सजी

नगर निगम द्वारा आयोजित मां नवचंडी मेला 2026 का शुभारंभ 10 फरवरी से हो चुका है। आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े इस मेले में धार्मिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रमों की श्रृंखला रखी गई है। आयोजन की अनुमति के बाद व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी नवशक्ति एंटरटेनमेंट कंपनी को सौंपी गई है। 19 फरवरी को विराट कवि सम्मेलन मेले का सबसे बड़ा आकर्षण 19 फरवरी, गुरुवार को होने वाला अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन रहेगा। इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से आए कवि अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। देशभर के कवि होंगे शामिल कवि सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय कवि मनवीर मधुर (दिल्ली), प्रसिद्ध संचालक शशिकांत यादव (देवास), हास्य कवि सुदीप भोला (दिल्ली), लोकप्रिय हास्य कवि शम्भू शिखर (मधुबनी), ओज कवि अशोक चरण (जयपुर), ख्यात हास्य कवि चेतन चर्चित (मुंबई) और संयोजक व गीतकार अमन अक्षर (मूंदी/इंदौर) अपनी प्रस्तुतियां देंगे। निमाड़ी गम्मत की प्रस्तुति 22 और 24 फरवरी को निमाड़ी गम्मत के कार्यक्रम होंगे। इसमें क्षेत्रीय कलाकार लोक मनोरंजन की पारंपरिक शैलियों को मंच पर प्रस्तुत करेंगे। फाग उत्सव का आयोजन 2 मार्च को फाग उत्सव आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 9 मार्च के पश्चात स्थानीय निमाड़ी कवि सम्मेलन प्रस्तावित है, जिससे क्षेत्र के साहित्यकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। मेले में जलपरी, रेसिंग कार और स्काय राउंड जैसे बड़े झूले लगाए गए हैं। बच्चों के लिए अलग से प्ले जोन तैयार किया गया है। खरीदारी की भी सुविधा करीब 200 से अधिक दुकानों में खानपान, खिलौने, घरेलू सामान और अन्य वस्तुएं उपलब्ध रहेंगी। इससे मेला परिवारों के लिए घूमने-फिरने और खरीदारी का बड़ा केंद्र बनेगा। आयोजकों का कहना है कि मेले को इस तरह तैयार किया गया है कि हर आयु वर्ग के लोगों को यहां मनोरंजन मिल सके। संस्कृति विभाग का प्रस्ताव महापौर अमृता यादव ने बताया कि मेले की सांस्कृतिक गरिमा को और बढ़ाने के लिए संस्कृति विभाग से अतिरिक्त कार्यक्रम जोड़ने का प्रस्ताव है। यदि प्रस्ताव स्वीकृत होता है तो लोक कलाकारों और उभरती प्रतिभाओं को और अधिक अवसर मिलेंगे, जिससे क्षेत्रीय संस्कृति को मजबूती मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *