बड़वानी। जिला मुख्यालय स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में रविवार रात 10 बजे नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष शुभम पांडेय का स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें नवनियुक्त अध्यक्ष का भाजपा पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों के द्वारा फूलमाला एवं आतिशबाजी का स्वागत किया। सभी मंचासीन अतिथियों ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर तिलक वंदन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गईं। स्वागत सभा को संबोधित करते हुए पदाधिकारीयो ने कहा कि संगठन में एक पद पर कार्यकर्ता स्थाई रूप से पदस्थ नहीं होता है, परिवर्तन होता रहता है। जो नवीन मंडल अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं उन्हें बधाई एवं जो निवृत्तमान मंडल अध्यक्ष हैं उन्हें भी पार्टी के कार्यों से लगातार जुड़कर भाजपा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना है। हम सभी को मिलकर पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए निरन्तर कार्य करना है। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष शुभम पांडे ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार का मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा की प्रदेश में सरकार है। इसका निर्माण बूथ अध्यक्ष सहित बूथ स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं ने किया है। उन्होंने कहा कि मुझे भाजपा संघठन के द्वारा नवीन जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद मुझे ख़ुशी है कि में इस जिम्मेदारी को अच्छे से निभाऊंगा। साथ ही स्थानीय कार्यकर्ताओं ओर मेरे अपने भाइयो और माता बहनो सहित विरष्ठ जनो के द्वारा किये गए आत्मीय स्वागत के लिए आप सभी का आभार में पूरे देश प्रदेश सहित पूरे भाजपा संगठन सहित आप सभी लोगो का दिल से आभार मानता हूं। मुझे सौंपी गई जिम्मेदारी में पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। आप सभी का मार्गदर्शन व साथ हमेशा ऐसा ही मिलता रहे। चौराहों पर हुआ भव्य स्वागत नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष शुभम पांडे के नगर आगमन पर चौराहों पर हुआ भव्य स्वागत। अतिशबाजी हुई साथ ही कार्यकर्ताओ ने फूल माला से स्वागत भी किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के द्वारा शहर के मुख्य मार्गो से बाइक रैली भी निकाली गई। वही नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष शुभम पांडे कार्यकर्ताओं के साथ ढोल तासों की धुन पर थिरकते हुए भी नजर आए।


