भास्कर न्यूज | पुरूर भाजपा मंडल पुरूर द्वारा पार्टी के विभिन्न मोर्चा के नियुक्त मंडल अध्यक्षों का सम्मान किया गया। पूर्व विधायक प्रीतम साहू ने कहा कि सभी वर्गों एवं आमजनता को पार्टी से जोड़ने के उद्देश्य से प्रदेश एवं जिला नेतृत्व संगठन के दिशा-निर्देश एवं सहमति से विभिन्न मोर्चा का गठन किया गया है। पार्टी में सक्रिय रूप से काम करने वालों को संगठन से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि सभी मोर्चा अध्यक्ष अपनी टीम बनाकर सक्रिय रूप से काम करने वालों को शामिल कर सबको साथ लेकर काम करें। मंडल अध्यक्ष टुकेश्वर पांडेय ने भी सभी नव नियुक्त अध्यक्षों का सम्मान करते हुए कहा कि पुरूर मंडल में सब मिल-जुलकर कार्य करेगें, तो निश्चित रूप से पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में पार्टी के निर्देश पर जिला एंव मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र तिवारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय साहू, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष योलेश साहू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष भीमसेन ध्रुव, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष धन्नू लाल टंडन सहित सभी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष का भाजपा मंडल पुरूर ने गमछा भेंट कर एवं पुष्पाहार से स्वागत कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य तेजराम साहू, त्रिलोकी साहू, टुकेश्वर पांडेय व अन्य मौजूद थे।


