नवनिर्मित दुर्गा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

लोहरदगा|पीएमश्री विद्यालयों से जुड़े शिक्षकों, अभिभावकों, बाल संसद, विद्यालय प्रबंधन समिति के लिए गुरुवार को नदिया प्लस टू मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन उपायुक्त डा ताराचंद द्वारा किया गया। वहीं उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में पढ़नेवाले बच्चों की क्षमता किसी भी अन्य विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों से कम नहीं है। उनके अंदर भी असीम प्रतिभा है। शिक्षक सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को सिर्फ पाठ्यक्रम तक सीमित ना रखें बल्कि उनकी प्रतिभा को भी निखारें, करियर चयन में उनका मार्गदर्शन करें। वे भी आईआईटी-जेईई व नीट जैसी परीक्षाओं की तैयारी करें जिससे उनका चयन इंजीनियरिंग व मेडिकल कॉलेजों में हो। सरकारी विद्यालयों में भी ऐसी कार्यशैली को अपनाए जाने की जरूरत है। कहा कि आज निजी विद्यालयों से हमने सरकारी विद्यालयों में अभिभावक शिक्षक बैठक को अपनाया है जिससे बच्चों में नया बदलाव आया है। कहा कि लाइब्रेरी में पढ़ने की आदत बच्चों में डालने की बहुत आवश्यकता है। बच्चों को कुशल बनाने की जरूरत है।जिला में आज भी ऐसे सुदूरवर्ती क्षेत्र है जहां के बच्चों को पढ़-लिख कर डॉक्टर व इंजीनियर बनने के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता है। वहीं कार्यशाला में अपर समाहर्ता जितेंद्र मंडा, जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मौके पर जिला के विभिन्न पीएमश्री विद्यालयों में शिक्षकगण सहित अन्य लोग उपस्थित थे। सेन्हा|प्रखंड मुख्यालय स्थित नवनिर्मित दुर्गा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार से नव दिवसीय शत चंडी महायज्ञ प्रारंभ हो गया। यह कार्यक्रम 27 फरवरी तक आयोजित होगा। वहीं वाराणसीसे पहुंचे आचार्य पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सारा विधि विधान संपन्न कराया जा रहा है। वहीं बताया गया कि महायज्ञ के साथ ही नव निर्मित दुर्गा मंदिर में देवी दुर्गा, गणेश जी व राधाकृष्ण की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा कराया जाएगा। यजमान के रूप में अजय सोनी, नंदकिशोर शुक्ला, अवध किशोर साहू, बिंदेश्वर महतो, राजकुमार साहू, शिवा महतो, राजू साहू, मदन साहू सहित पत्नी द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर आचार्य व पुरोहितों के निर्देश में यज्ञ किया जा रहा है। वहीं आचार्य पुरोहितों द्वारा यज्ञ के लिए यजमानों को धार्मिक विधि विधान के साथ यज्ञशाला में प्रवेश कराते हुए अग्नि प्रज्वलन कराकर शत चंडी महायज्ञ प्रारंभ कराया गया। आयोजन समिति ने बताया कि प्रत्येक दिन शाम में भागवत कथावाचक विष्णुचित्त महाराज के द्वारा श्रीमद्भागवत व देवी महात्म्य का प्रवचन दिया जाएगा। इधर यज्ञ और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर भक्तों में खासा उत्साह है। मौके पर अवनीश पाठक, हर्ष शास्त्री, बिपिन शास्त्री, राजेश पाठक, विपुल शास्त्री, अभिषेक मिश्रा, विजय सोनी, जोधनरायण साहू, संतोष महतो, केदारनाथ साहू, कामेश्वर महतो, रामकिशोर शुक्ला, रूपेश साहू, तपन, अक्षय सहित अन्य लोग उपस्थित

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *