नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति व कलश स्थापना के साथ किया प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ

बिरकोनी| ग्राम बिरकोनी में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पुनर्निर्माण मन्दिर व कलश स्थापना की शिव दरबार में प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ पूजा का आयोजन किया गया। पूजा स्थल पर हर महादेव के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। सर्वप्रथम मंदिर में ध्वजारोहण किया गया। आचार्य लक्ष्मी नारायण वैष्णव ने विधिविधान से पुनर्निर्माण मंदिर में कलश स्थापना और भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ से कराया गया। शिवलिंग को श्रृंगार से सजाकर भक्तों ने चारो ओर परिक्रम कर, ओम नमः शिवाय का जाप व गंगाजल, पंचामृत, मक्खन से अभिषेक कर, बेलपत्र अर्पित किया। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को महाप्रसादी का वितरण किया गया। शिवालय में जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं में उमंग रही। इस मौके पर शिव भक्त गोवर्धन चन्द्राकर, रवि चन्द्राकर, रमेश चक्रधारी, नरसिंग यादव, संतोष साहू, बलराम पटेल, व्यास चन्द्राकर, चुगलु चन्द्राकर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *