लुधियाना|एसएस जैन सभा नूरवाला रोड के पदाधिकारियों की और से नवनिर्वाचित इलाका पार्षद सुखदेव बावा को विशेष रूप से सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त जैन स्थानक में विराजमान महासाध्वी सुशील कुमारी महाराज ने अपना मंगल आर्शीवाद पार्षद सुखदेव बावा को दिया। जैन सभा बसंत विहार नूरवाला रोड के प्रधान अवनीश जैन, उप प्रधान अरुण जैन, महामंत्री अशोक जैन, कोषाध्यक्ष अरिहंत जैन, कार्यकारिणी सदस्य नीरज जैन आदि ने संयुक्त रूप से कहा कि इलाका पार्षद ने वार्ड के विकास के लिए जो कार्य किए है वह अति सराहनीय है। पार्षद सुखदेव बावा ने कहा कि जैन सभा के पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में जैन सभा उनकी जो भी ड्यूटी लगाएगी वह उसे निभाएंगे।