राजनगर| अनूपपुर जिले के राजनगर नगर परिषद में नवपदस्थ सीएमओ राम लखन पनिका ने पदभार ग्रहण कर लिया है। नगर परिषद राजनगर पहुंचने पर उन्होंने सर्वप्रथम नगर परिषद अध्यक्ष यशवंत सिंह से मुलाकात कर पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान नगर परिषद के बाबू जावेद मंसूरी सहित नगर परिषद के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। पदभार ग्रहण करने के बाद सीएमओ राम लखन पनिका ने नगर परिषद के सभी कर्मचारियों से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास और लोगों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया।


