नवलगढ़ में एटीएम में पट्टी लगाने वाले दो गिरफ्तार:सिक्योरिटी गार्ड की सतर्कता से पकड़ी गई गैंग, ट्रे में फंस जाते थे पैसे

नवलगढ़ में बावड़ी गेट स्थित एक एटीएम में चोरी करने की शातिर योजना को सिक्योरिटी गार्ड की सतर्कता ने नाकाम कर दिया। इस मामले में गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक सदस्य फरार हो गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। सीआई सुगनसिंह ने बताया-पुलिस ने रविंद्र पुत्र बाबूलाल मेघवाल निवासी इस्लामपुर (बगड़) और संजय पुत्र मांगीलाल मेघवाल निवासी इस्लामपुर (बगड़) को गिरफ्तार कर लिया गया है। गैंग के सदस्य एटीएम की पैसे निकलने वाली जगह पर एक पट्टी लगा देते थे, जिससे जब कोई ग्राहक पैसे निकालने के लिए एटीएम का इस्तेमाल करता, तो पैसे मशीन से बाहर नहीं निकलते और एक ट्रे में फंस जाते। ग्राहक निराश होकर पैसे बिना निकाले वापस लौट जाते, और फिर गैंग के सदस्य आकर ट्रे से पैसे निकाल लेते थे। गार्ड की सतर्कता से हुआ खुलासा
शनिवार रात इस गैंग ने एटीएम में अपनी चाल चलने के लिए पट्टी लगाई, लेकिन एटीएम पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड को कुछ संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं। गार्ड ने तुरंत अपनी टीम को सूचित किया। रविवार सुबह करीब 6 बजे जब गैंग का एक सदस्य पैसे निकालने के लिए एटीएम पर पहुंचा, तो उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय और रविंद्र के रूप में हुई है, जो झुंझुनूं जिले के इस्लामपुर के निवासी हैं। तीसरे आरोपी, जिसका नाम चिंटू बताया जा रहा है, फरार हो गया है। प्राथमिक जांच में यह सामने आया कि यह गैंग नवलगढ़ कस्बे की एक धर्मशाला में ठहरी हुई थी और उन्होंने कई बार एटीएम में इस तरह की चोरी की कोशिश की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *