नववर्ष पर जानलेवा हमला करने वाले 5 आरोपी पकड़े:धारदार हथियार से की मारपीट, अंबामाता थाना क्षेत्र का मामला

उदयपुर की अंबामाता थाना पुलिस ने नववर्ष के दौरान जानलेवा हमला करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी डॉ हनवंतसिंह राजपुरोहित ने बताया कि आरोपी रविशंकर पिता बंशीलाल कलासुआ, विशाल पिता हीरालाल मीणा, नरेश पिता थावर चंद मीणा, अनमोल पिता नारायण लाल मीणा और राजीव उर्फ रितिक पिता विनोद मीणा को गिरफ्तार​ किया है। इनमें विशाल पिता हीरालाल के खिलाफ पूर्व में एक मारपीट का मामला दर्ज है जिस पर चालान पेश हो चुका है। थानाधिकारी ने बताया कि प्रार्थी जसवंत सिंह पिता अशोक सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि 31 दिसंबर 2024 को वह रोज की तरह होटल से काम करके घर जा रहा था। रास्ते में उसका दोस्त मिला और नववर्ष की पार्टी की बात करते हुए वे चांदपोल पर गए। जहां बैठकर आपस में बात कर रहे थे। उस समय अचानक करीब 4-5 लड़के आए। इनमें 2-3 लड़के आसपास होटल व रेस्टोरेंट में काम करने वाले थे। ​जिन्होंने आते ही उसे और उसके दोस्त के साथ धारदार हथियार से मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। इधर, पुलिस ने टीम गठित करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। जिसके बाद 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *