झारखंड में रामगढ़ से लगभाग 28 किमी दूर स्थित है रजरप्पा स्थित मां मां छिन्नमस्तिका मंदिर। यहां नए साल पर हाल साल श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ती है। इस बार भी संभावना जताई जा रही है कि मां के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लग सकती है। इसके लिए मंदिर न्यास समिति और प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। यह मंदिर छह हजार वर्ष से अधिक पुराना माना जाता है और आज भी रोज हजारों श्रद्धालु यहां पूजा करने पहुंचते हैं। रजरप्पा के भैरवी-भेड़ा और दामोदर नदी के संगम पर स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में सालों भर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है, लेकिन शारदीय नवरात्र और चैत्र नवरात्र के समय यहां भक्तों की संख्या दोगुनी हो जाती है। नए साल पर मां की पूजा के साथ दिन की शुरुआत वहीं, भैरवी दामोदर के संगम के साथ-साथ लोग नौका विहार का भी लुफ्त उठाते हैं। नव वर्ष पर यहां देश के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंचते हैं। यहां मां भगवती की पूजा कर आशीर्वाद और अपने परिवार की सुख शांति की कामना के साथ लोग नए साल की शुरुआत करते हैं।


