नववर्ष पर विप्र समाज ने शनिधाम में किया सुंदरकाण्ड पाठ और भंडारा
अनूपपुर। नववर्ष के उपलक्ष्य में अनूपपुर विप्र समाज के द्वारा सामूहिक रूप से संगीतमय वृहद सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक पंडित जितेंद्र पांडे और पंडित संदीप मिश्रा ने बताया कि पंडित संतोष मिश्रा की अगुवाई में दिनांक 31 दिसंबर दिन मंगलवार को अपरान्ह 3ः00 बजे से सिद्ध पीठ शनिधाम चेतना नगर अनूपपुर में स्वर सहित पाठ का आयोजन किया गया। सुंदरकांड के पाठ के आयोजन में मुख्य रूप से संतोष कुमार मिश्रा, लवकुश तिवारी, राकेश तिवारी, राजेश शुक्ला, मोहन की टीम द्वारा सुंदरकांड का पथ किया गया। सुंदरकांड पाठोंपरांत समाज के सदस्यता बैठकों की आगामी आयोजन पर चर्चा एवं जिला संयोजक पंडित रामनारायण द्विवेदी मानस मर्मज्ञ द्वारा समाज के लिए मठाधीशों धर्माचार्यों से प्राप्त आशीष एवं सुझावों पर चर्चा के साथ समस्त विप्रवर एवं उपस्थित जनों के द्वारा सनातन धर्म के संस्कारों से परिपूर्ण होकर सर्वे भवंतु सुखिनःसर्वे संतु निरामया को सकार करने का संकल्प पारित किया गया । जिला आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा ने बताया कि आगामी विप्र समाज की बैठक पंडित मनोज मिश्रा पसान के दिशा निर्देश पर आयोजित की जाएगी। उसके पश्चात आयोजित भव्य भंडारा कार्यक्रम में प्रसाद वितरण किया गया।उक्त आयोजन के सफलता के लिये जिलाध्यक्ष आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा अनूपपुर पंडित चैतन्य मिश्रा, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष पंडित जनार्दन मिश्रा, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद जिला अध्यक्ष पंडित विधाधर पांडे, कमलेश द्विेदी, पंडित सुरेन्द्र शुक्ला,पंडित एस एन शुक्ला, पंडित मधुकर चतुर्वेदी, पंडित मधुकर द्विेदी, पंडित रोहणी तिवारी, पंडित राजमणि पांडे पं संदीप गर्ग पंडित डी.एन.मिश्रा, पंडित बाबूलाल पाठक, पंडित संजय मिश्रा, पंडित अयोध्या तिवारी, पंडित महेश मिश्रा, पंडित मनोज मिश्रा, पंडित देवानंद शुक्ला, पंडित सुरेन्द्र मिश्रा, पंडित सुधाकर मिश्रा, पंडित श्रीनिवास तिवारी, पंडित शिवनारायण चतुर्वेदी, पंडित राम सजीवन गौतम, पंडित आर एस शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर उसे सफल बनाने का कार्य किया।


